फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सपी-एएसपी ने शामली कोतवाली में कराई रिसेप्शन की शुरुआत

सपी-एएसपी ने शामली कोतवाली में कराई रिसेप्शन की शुरुआत

Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सपी-एएसपी ने शामली कोतवाली में कराई रिसेप्शन की शुरुआत
शामली। शिकायत कर्ताओं को पूरी संतुष्टि हो और उनको समय पर न्याय मिल सके। इसके लिए शहर कोतवाली में भी रिसेप्शन बनवाकर पर्ची व्यवस्था शनिवार को लागू करा दी गई। कोतवाली में पहुंची एसपी और एएसपी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने जिले के थानों में पर्ची व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत पीड़ित को थाना स्तर पर पीली पर्ची, उसके बाद यदि सुनवाई नहीं होती तो सीओ स्तर पर हरी पर्ची और उसके बाद भी पांच दिन के भीतर कोई समाधान नहीं होता तो सफेद पर्ची दी जाएगी। इसके साथ ही थाने में रिसेप्शन पर आने वाले फरियादी को गुड़ खिलाने के साथ चाय-पानी पिलाया जाएगा। शनिवार को एसपी देवरंजन वर्मा और एएसपी श्लोक कुमार कोतवाली शामली में पहुंचे शामली कोतवाली में भी यह व्यवस्था लागू करा दी। जिसके बाद शामली कोतवाली में पहले दिन करीब दस शिकायतें आई। उधर, झिंझाना थाने में शुक्रवार को यह व्यवस्था लागू कर दी गई थी। पहले दिन कम प्रार्थना पत्र आए थे, लेकिन शनिवार को फरियादियों की भीड़ दिखाई दी। लोग थाने में आए और शिकायत दर्ज कराकर पीली पर्ची लेकर चले गए। जिससे प्रत्याशी संतुष्ट नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed