{"_id":"5aea06bc4f1c1b05418b7c49","slug":"171525286588-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन ने सौरभ को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन ने सौरभ को परिजनों से मिलाया
Updated Thu, 03 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड लाइन ने सौरभ को परिजनों से मिलाया
शामली। हरियाणा के करनाल जिले के गांव फरीदपुर से लापता बच्चे को शामली चाइल्ड लाइन ने उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चे के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए करनाल पुलिस को तहरीर दी थी। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने खुशी जताई है।
27 अप्रैल को कैराना कस्बा में कांधला रोड पर डायल 100 पुलिस को आठ वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला था। पुलिस ने उसको शामली की चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया था। चाइल्ड लाइन से जुड़े विकास चौधरी और उनके सहयोगियों ने बच्चे से बातचीत की, लेकिन उसकी भाषा ठीक से समझ नहीं आ रही थी। इसके बाद उसके परिजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। इसके चलते बच्चे की पहचान हरियाणा के करनाल जिले के गांव फरीदपुर निवासी सतीश ने अपने पुत्र सौरभ के रूप में की। बुधवार को सतीश और उसके परिजन शामली में दयानंदनगर स्थित चाइल्ड लाइन के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि सौरभ पिछले 28 दिनों से लापता था। उन्होंने थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई थी। उधर, बुधवार दोपहर शामली जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष शोभा और जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय की संस्तुति पर चाइल्ड लाइन के सचिव पीतम सिंह मलिक, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार, दिव्या पांचाल और ओमप्रकाश आदि ने सौरभ को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को पाकर उसके परिजनों ने खुशी जताई और अपने घर लौट गए।