{"_id":"5acfa06a4f1c1b823d8b4c49","slug":"171523556458-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ना सचिव को मिलकर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ना सचिव को मिलकर की मांग
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई
झिंझाना। रालोद कार्यकर्ताओं ने सुपीरियर ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन शुगर मिल द्वारा किसानों का चार माह से लंबित गन्ना भुगतान नहीं किए पर नाराजगी जताई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना सचिव से मिलकर किसानों की समस्या का समाधान कराने को कहा है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ताओं ने ऊन गन्ना समिति पर समिति सचिव अजित सिंह से मिलकर किसानों की समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का गन्ना अभी खेतों में खड़ा हुआ है और मिल के कैलेंडर में उनका नाम नहीं है। कैलेंडर में उनका नाम चढ़वाने व मिल द्वारा 23 दिसंबर के बाद आज तक किसानों का गन्ना बकाया नहीं दिए जाने को लेकर रोष जताया है। राष्ट्रीय लोकदल के नेता अनिल चौहान ने बताया की जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती से मिलकर किसानों का गन्ना भुगतान की मांग की जाएगी। जल्दी भुगतान नहीं किए जाने पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। समिति सचिव अजित सिंह ने बताया की दो दिनों में 52 किसानों के नामों को मिल के कैलेंडर में शामिल करने के लिए ऊन शुगर मिल को भेजा जा चुका है, जिससे किसानों का खेतों में खड़े गन्ने की सप्लाई मिल को कराई जा सके। सचिव से मिलने वालों में सनोज चौधरी टोडा, अनिल चौहान, राजेंद्र सिंह, मोनू चिकारा, देवेंद्र तोंमर, सचिन चौहान, बाबी, बबलू जहागीरपुर, सेवाराम उन, मास्टर जगमेर सिंह, राजीव, सतपाल, जयपाल, धर्मबीर, सोमपाल आदि मौजूद रहे।