{"_id":"5ab3f9fd4f1c1bb9758b6c45","slug":"171521744381-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के निशानेबाजों ने हरिद्वार में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के निशानेबाजों ने हरिद्वार में जीते पदक
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशानेबाजों ने हरिद्वार में जीते पदक
शामली। हरिद्वार में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शामली के निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जनपद पहुंचने पर विजेता निशानेबाजों का स्वागत करते हुए सम्मानित कर बधाई दी।
खेल इंडिया ट्रस्ट के द्वारा हरिद्वार में 19 से 21 के बीच शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। शामली के एके रायफल क्लब के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। गौरव कुमार ने 10 मीटर एयर रायफल पीप साइट में 600 में 563 अंक किए। 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ सीनियर में अंकित ने सिल्वर व अक्षय ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, उत्तम राणा ने 10 मीटर यूथ मैन में अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता निशानेबाजों को ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को क्लब पहुंचने पर कोच अमित कुमार व सभी निशानेबाजों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए सम्मानित कर बधाई दी। इस दौरान धर्मेंद्र, रविंद्र, मोसीन व अंकित मौजूद रहे।