फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक और कार भिडंत में दो पक्ष आमने- सामने

बाइक और कार भिडंत में दो पक्ष आमने- सामने

Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक और कार भिडंत में दो पक्ष आमने- सामने
कांधला।
विज्ञापन

बाइक कार की भिड़ंत के दौरान हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से तीन लोग घायल हुए। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी नीटू सैनी रविवार सुबह अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए कैराना रोड की ओर जा रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते घसौली रोड निवासी कार सवार आजम व रिहान ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच में गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वहां पर मौजूद राहगीरों ने दोनों पक्षों के लोगों का बीच बचाव करा दिया। कुछ देर के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मोहल्ले के बीच में मारपीट से लोगों में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर हल्का बल प्रयोग करके उन्हें इधर उधर कर दिया। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष से नीटू व दूसरे पक्ष से आजम व रिहान घायल हो गए। दोनों के परिजनों ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने मेें तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि उन्हें दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed