{"_id":"59a9ab2e4f1c1bf0278b4c90","slug":"171504291630-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक भ्रमण कर व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक भ्रमण कर व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे छात्र
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक भ्रमण कर व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे छात्र
शामली। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान दिलाने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत उनको शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की ओर से जिला परियोजना अधिकारी डीआईओएस के पास पत्र भेजा गया है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओें को व्यावहारिक ज्ञान देने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ विज्ञान और गणित के शिक्षक भी शैक्षिक भ्रमण पर निकलेंगे और वह विद्यार्थियों को पहले से चिह्नित स्थलों पर ले जाकर उपयोगी जानकारी देंगे। इसमें विद्यार्थियों को केवल शिक्षण कक्ष में ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण स्थलों पर ले जाकर ज्ञानार्जन कराया जा सके। डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने इस दिशा में काम प्रारंभ कर दिया है। सभी राजकीय इंटर और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से छात्र-छात्राओं के साथ विज्ञान और गणित के शिक्षकों की सूची जल्द ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योजना के अनुसार कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को राज्य के महत्वपूर्ण संस्थानों और स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। खास बात यह भी है कि योजना को सफल बनाने के लिए संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी सहमति पत्र लिया जाएगा। सहमति पत्र के उपरांत ही शैक्षिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं केे नाम फाइनल किए जाएंगे।
शैक्षिक भ्रमण से मिलेगा अनुभव
डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त सूची पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। योजना अच्छी है, शैक्षिक भ्रमण से छात्र छात्राएं काफी लाभान्वित होंगे और उन्हें शिक्षा के साथ अनुभव भी प्राप्त होगा। यह योजना विद्यार्थियों के जीवन के लिए उपयोगी साबित होगी। स्कूल, कॉलेजों से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद जैसे ही दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।