फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   न मेटलडिटेक्टर, चेकिंग, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे

न मेटलडिटेक्टर, चेकिंग, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे

Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
न मेटलडिटेक्टर, चेकिंग, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे
भोले के भरोसे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

शामली। कांवड़ यात्रा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। आला अफसरों ने भी मुस्तैदी से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन शामली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। स्टेशन के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर तक नहीं है।
दिल्ली, बागपत, गाजियाबाद से लाखों कांवड़ियां दिल्ली-शामली रूट से ट्रेनों में हरिद्वार जाते हैं। शामली रेलवे स्टेशन पर रोजाना हरिद्वार और सहारनपुर के लिए कई ट्रेन जाती हैं। स्टेशन पर उतरने वाले यात्री और यहां से ट्रेन में अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों की गंभीरता से चेकिंग नहीं हो पा रही है। मुख्य द्वार से यात्रियों को बगैर चेकिंग के ही स्टेशन में प्रवेश दे दिया जाता है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में लोग शुगर मिल की तरफ से रेलवे लाइन पार करके ही स्टेशन तक पहुंच जाते हैं। वहां भी लोगों को रोकने के इंतजाम और चेकिंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड नहीं
संदिग्ध सामान को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड को लगाया जाता है और यदि किसी जगह संदिग्ध सामान मिल जाता है तो उसकी जांच तथा बम निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलवाया जाता है। जनपद में यह व्यवस्था नहीं है। हालांकि हाई अलर्ट के चलते रेलवे स्टेशन पर डेढ़ सेक्शन पीएसी, जीआरपी के चार कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल और एक एसआई की चेकिंग में ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा सीसीटीवी से स्टेशन पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सीमित संसाधनों के बलबूते पर हर समय स्टेशन पर जीआरपी अपना काम कर रही है, ट्रेनों में नियमित चेकिंग की जा रही है - आशुतोष कुमार, एसओ जीआरपी।
---------------
रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों से पूछताछ की जाती है, बिना टिकट वालों को पकड़ा जाता है, इसके अलावा ट्रेन में भी नजर रखी जा रही है - अजय कुमार, इंस्पेक्टर आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed