{"_id":"595d31fe4f1c1b230c8b459a","slug":"171499279870-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की शपथ ली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की शपथ ली गई
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधों की देखरेख करने का संकल्प
कांधला। वन महोत्सव पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही बच्चों और अभिभावकों को पौधरोपण करने की शपथ दिलाई गई।
बुधवार को वन महोत्सव पर क्षेत्र के गांव डांगरौल के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में प्रधानाचार्य मनोज कुमार व डूंडूखेडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्राम प्रधान राजपाल ने पौधरोपण किया। इसके बाद पौधों की देखरेख करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव तपेश सहीदूदीन, कुलदीप सहित आदि मौजूद रहे। वहीं, गांव गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने पौधरोपण कर बच्चों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण का संतुलन बनाने, वायु प्रदूषण को कम करने ओर प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मंजरू हसन, कासिम शाह, विवेक चौहान, अकम, फिरदौस सहित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कांधला थाना परिसर, ब्लाक कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पौधे लगाने व उनकी देखरेख करने की शपथ ली।