{"_id":"61575a088ebc3e0a0c3bb0fe","slug":"16828-people-got-the-vaccine-at-84-booth-shamli-news-mrt558797765","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 बूथ पर 16828 लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 बूथ पर 16828 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
शामली के श्री दुर्गा बलभद्र मन्दिर,में वैक्सीनेशन कैम्प में रजिस्ट्रेशन कराते लोग
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 बूथ पर 16828 लोगों को लगी वैक्सीन
शामली। स्वास्थ्य विभाग के अक्तूबर माह में पहले मेगा कैंप में कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। 84 बूथों पर 86.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 19500 के लक्ष्य के सापेक्ष 16828 लोगों को टीके लगे हैं।
शुक्रवार को इस महीने का पहला मेगा कैंप हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 84 बूथों पर टीकाकरण की व्यवस्था की। शासन स्तर से जनपद को 19500 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। सुबह से ही टीका लगवाने वाले लाभार्थियों का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मेगा कैंप में लाभार्थियों के बूथों पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीके लगाएं गए। 15 बूथ पर को-वैक्सीन और बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिन लाभार्थियों ने पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें भी टीके लगाए गए। सभी बूथों पर 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 19500 के लक्ष्य के सापेक्ष 16828 लोगों को टीके लगे हैं। 9447 लोगों को पहली डोज और 7381 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 86.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 1809 वॉयल खर्च हुईं। गांधी जयंती के दिन शनिवार को 18से 44 साल के लोगों को सीएचसी शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन, ऊन, कुड़ाना के अलावा जिला अस्पताल में दो बूथ पर टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा 45 प्लस के लोगों को सीएचसी शामली, ऊन, कांधला, थानाभवन, कैराना और कुड़ाना में टीके लगाए जाएंगे। कुड़ाना सीएचसी पर को-वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।