फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बावरिया समाज ने तय की बधाई और दक्षिणा की रकम

बावरिया समाज ने तय की बधाई और दक्षिणा की रकम

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बावरिया समाज ने तय की बधाई और दक्षिणा की रकम
बावरिया समाज ने तय की बधाई और दक्षिणा की रकम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। बच्चों के जन्म पर बधाई और शादी की दक्षिणा के रूप में बड़ी रकम की मांग करने के मुद्दे पर बावरिया समाज ने बैठक कर नाराजगी जाहिर की। समाज के लोगों ने सहमति से बधाई और दक्षिणा के लिए अधिकतम 1100 और 501 रुपये निर्धारित किए है। निर्णय लिया गया कि इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को भी सूचित किया जाएगा।

मंगलवार को गांव खानपुर कला में बावरिया समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक जन चेतना कल्याण समिति अहमदगढ़ के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें बावरिया समाज के कई गांवों के लोग मौजूद रहे। इसमें चर्चा हुई कि समाज में बच्चे के जन्म होने पर मंगलामुखी 11 से 21 हजार की मांग करते हैं। शादी या जन्मदिन आदि में भी दक्षिणा के लिए 5100 की मांग होती है। ये उचित नहीं है। कभी कभी तो बधाई और दक्षिणा को लेकर दिक्कतें भी खड़ी हो जाती हैं। निर्णय लिया गया कि समाज के लिए लड़के की शादी या जन्म पर मंगलामुखी को 1100 रुपये, लड़की के जन्म पर 501 रुपये बधाई के देंगे। इसी तरह लड़के की शादी कराने पर 1100 और लड़की की शादी कराने पर 501 रुपये दक्षिणा दी जाएगी। इस पर तय की गई धनराशि के परचे छपवाकर बांटने का भी निर्णय लिया गया। इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी जानकारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष जीतराम, महामंत्री रामनिवास, होशियार सिंह कोषाध्यक्ष, संयोजक शेर सिंह, ज्ञानसिंह, प्रधान रेखा, विजयपाल, राजेश्वरी, हरजीत सिंह, धीरध्वज, पातीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed