{"_id":"5c2babadbdec2256ea195d99","slug":"161546365869-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन
विज्ञापन

कैराना। लोकसभा-2019 के चुनाव को निष्पक्षतापूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों पर ट्रेनरों की टीम ने ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय से सोमवार को दस सदस्यीय ट्रेनरों की टीम कैराना तहसील में सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पहुंची थी। मंगलवार को टीम ने लगभग 20 गांवों में पोलिंग बूथों पर जाकर ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया, जिसके चलते वहां पर लोगों की भीड़ लगी रही। प्रत्येक टीम के साथ पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। नायब तहसीलदार कामेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सात दिन तक क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा।
तहसील में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में सुरक्षा कर्मी तैनात
कैराना। चुनाव और मतगणना के संपन्न होने के बाद कैराना तहसील मुख्यालय पर रखी गई ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
डोडा पोस्त में एक पकड़ा
कैराना। गश्त के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ डोडापोस्त के साथ एक आरोपी को दबोचा। सोमवार देर रात पुलिस ने सीएचसी के निकट थैला लेकर जा रहे संदिग्ध युवक की तलाशी ली, जिसमें पुलिस को 2 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ डोडापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान निवासी ग्राम गोगवान बताया।