फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैडेट्स ने कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डाल लोगों को किया प्रेरित

कैडेट्स ने कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डाल लोगों को किया प्रेरित

Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कैडेट्स ने कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डाल लोगों को किया प्रेरित
कैडेट ने कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डाला
विज्ञापन

शामली। 85 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर साफ- सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट ने कूड़े को एकत्र कर उसे डस्टबिन में डालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

मंगलवार को एनसीसी कैडेट् ने शहर में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हाथों में झाडू व डस्टबिन लेकर साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने कूड़े को एकत्र कर उसे डस्टबिन में डाला। लोगों से भी हमेशा कूड़े को डस्टबिन में ही डालकर साफ सफाई रखने की अपील की। इस अवसर पर बटालियन कमांडर कर्नल प्रदीप भाटिया ने बताया कि पूरे भारत में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। कॉलेज के सभी कैडेट् इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। कैडेट लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर कैप्टन लोकेंद्र, रजनीश, रविंद्र, सुनील कुमार, पुखराज, देवेंद्र सिंह, संदीप, बलकार, ओमप्रकाश, जसबीर, संजीव कुमार, पवन कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed