फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इंटर अंग्रेजी, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 373 रहे गैर हाजिर

इंटर अंग्रेजी, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 373 रहे गैर हाजिर

Tue, 20 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
इंटर अंग्रेजी, मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 373 रहे गैर हाजिर
यूपी बोर्ड की परीक्षा में 373 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

शामली।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को इंटर अंग्रेजी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र के साथ ही कृषि वर्ग में कृषि पशुपालन की परीक्षा हुई। सभी परीक्षाओं में जनपद में 8891 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 373 ने परीक्षा छोड़ी और 8518 परीक्षा में उपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। अंग्रेजी के परीक्षार्थियों ने पेपर बहुत ही सरल बताया।

सोमवार को बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में इंटर में कॉमर्स और कला वर्ग के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 7179 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 308 ने परीक्षा छोड़ दी और 6871 परीक्षा में उपस्थित रहे। सुबह की पाली में ही कृषि वर्ग का कृषि अभियंत्रण की परीक्षा हुई। 525 पंजीकृत रहे, 504 ने परीक्षा दी और 21 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा में इंटर मनोविज्ञान विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 133 पंजीकृत रहे, जिनमें से 129 ने परीक्षा दी और चार गैरहाजिर रहे। शिक्षाशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र मेें 699 पंजीकृत रहे। 664 ने परीक्षा दी और 35 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर कृषि वर्ग में कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान में 355 पंजीकृत रहे, जिनमें से 350 ने परीक्षा दी और पांच ने परीक्षा छोड़ दी। जनपद में बने चारों सचल दलों ने संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर छापामारी अभियान चलाया। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। वहीं, अंग्रेजी के परीक्षार्थी रोहन, अनिता, वैशाली ने बताया कि प्रश्नपत्र बेहद सरल रहा। सभी प्रश्नपत्र समय रहते हल कर दिए गए। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। यदि द्वितीय प्रश्नपत्र ऐसा ही रहा तो 70 प्रतिशत से ऊपर अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed