{"_id":"5a05f67e4f1c1b72548bc314","slug":"161510340222-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की घटी दरों से आम आदमी को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की घटी दरों से आम आदमी को मिली राहत
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लोगों को जीएसटी की दर घटाते हुए राहत दी गई है। लोगों ने इसके लिए सरकार की सराहना की है।
पहले 227 वस्तुओं पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जा रहा था। जो अब 50 वस्तुओं पर ही 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा। इसमें अब पंखे, डिटरजेंट, शैंपू, एलपीजी, हाथ से बनाने वाली वस्तुुएं जैसे फर्नीचर जैसे आदि उत्पादों पर जीएसटी की दर घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। दर कम होने पर शहर के कुछ लोगों से वार्ता की गई तो उन्होंने फैसले की सराहना करते हुए आम आदमी को राहत देने वाली बात कही। मनोज कुमार का कहना है कि अब फिलहाल शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। जिसमें सभी लोग लड़की शादी में फर्नीचर की खरीददारी करते है। दर घटने के कारण आम आदमी को शादी में सामान खरीदने में राहत मिलेगी। अश्वनी का कहना है कि आज शैंपू, डिटरजेंट पाउडर सभी के लिए हर रोज प्रयोग में आनी वाली वस्तु है। दर घटने से सभी वर्ग के लोगों को इसका फायदा होगा। सरकार ने हर रोज प्रयोग होने वाली वस्तुओं मेें दर घटाकर एक अच्छा फैसला लिया है। गृहणी संगीता और संजय ने बताया कि एलपीजी भी आज सभी की जरूरत बन गई है। गैस के दाम हर रोज बढ़ रहे है। मध्यम वर्ग के लोग परेशान होकर चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। दर कम होने से सभी को थोड़ी राहत मिलेगी। यह फैसला सभी के हित के लिए ठीक है।