{"_id":"59bc26734f1c1bae688b4cdb","slug":"161505502835-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के 10 दिन में नहीं बने आधार, तो शिक्षकों का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के 10 दिन में नहीं बने आधार, तो शिक्षकों का रुकेगा वेतन
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बीएसए ने जनपद के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि 10 दिन के अंदर सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बने तो शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
शासन ने सितंबर माह तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाकर उनका नामांकन कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके जनपद आधार कार्ड नामांकन में काफी पीछे है। जबकि अलग-अलग एनपीआरसी पर 11 आधार कार्ड मशीनें चल रही हैं। इससे नाराज बीएसए चंद्रशेखर ने शुक्रवार को जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि 10 दिन के अंदर हर हालत में शत प्रतिशत आधार कार्ड नामांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। 26 सितंबर तक कार्य पूरा न होने पर संबंधित विद्यालय के शिक्षकों का सितंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा।
उधर, डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने भी जनपद के सभी 95 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सभी छात्र-छात्राओं के जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, उन सभी के कॉलेज के नजदीकी आधार केंद्र पर भेजकर आधार कार्ड बनवाए जाएं, अन्यथा छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।