फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला की बरामदगी के लिए धरना प्रदर्शन

महिला की बरामदगी के लिए धरना प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
महिला की बरामदगी के लिए धरना  प्रदर्शन
कैराना।
विज्ञापन

गांव कंडेला के लोगों ने अपहृत महिला को बरामद कराने की मांग को लेकर कैराना थाने में धरना दिया। मामले में दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
बुधवार को कैराना कोतवाली में पहुंचे गांव कंडेला के लोगों ने बताया कि उनके गांव से एक महिला चार दिन पूर्व कैराना दवाई लेने आई थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर महिला को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। आरोपी युवक गांव में खुलेआम घूम रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने कंडेला गांव में छापा मारकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बाद में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन


किशोरी को अगवा कर ले गया दूसरे समुदाय का युवक
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत से नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय का युवक अगवा करके ले गया। पीड़िता के परिजनों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। बुधवार को किशोरी के माता पिता ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई। बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी का बहला फुसलाकर अपहरण हुआ। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन छानबीन करने के बाद लौट आई। अब तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी युवक कस्बा बनत के मोहल्ला पटेलनगर का रहने वाला है। डीएम ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed