{"_id":"5cf55fdebdec22075d23aeb9","slug":"155958473016-shamli-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के आवास पर सौहार्द की ‘इफ्तार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के आवास पर सौहार्द की ‘इफ्तार’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू-मुस्लिमों ने रोजा इफ्तार में शिरकत की
कैराना। नगरपालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी में सौहार्द की बानगी देखने को मिली। इफ्तार के दौरान हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एकसाथ बैठकर इफ्तार की।
रविवार शाम नगरपालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन के मोहल्ला आलदरम्यान स्थित आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर दोनों समुदाय के लोगों ने प्रेम भाईचारा व सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए एकसाथ इफ्तार किया। इफ्तार से पूर्व मुस्लिमों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर मन्नतें भी मांगीं। चेयरमैन ने कहा कि इफ्तार में सौहार्द का नजारा उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो मामूली बातों पर समाज को हिंदू-मुस्लिम में बांटने का काम करते हैं। इफ्तार पार्टी के दौरान चौधरी कंवर हसन, शाहिद, मेहरबान अंसारी, सुकेब खां, इंतजार, मुरसलीन, गय्यूर, महबूब, सालिम, सलमान, राजपाल उर्फ काला, शगुन मित्तल एडवोकेट, विपुल जैन, शुभम, तौसीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।