फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गर्मी बढ़ने से जिंदगी होगी बेहाल

गर्मी बढ़ने से जिंदगी होगी बेहाल

Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने से जिंदगी होगी बेहाल
गर्मी बढ़ने से जिंदगी होगी बेहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बढ़ती गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। गर्मी के कारण बच्चे और अन्य लोग भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार से तापमान के और अधिक बढ़ने के आसार हैं। पूरे सप्ताह मौसम गरम रहेगा। अगले सप्ताह दस जून को को इस साल का सबसे गरम दिन होने के आसार हैं। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किए जाने की उम्मीद हैं। सोमवार को पूर्वा हवाएं चलने और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन से पुरवा हवा चलने और उमस के कारण घुटन काफी बढ़ने से लोग काफी त्रस्त हैं। मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मंगलवार को उमस कम होने की उम्मीद है। हालांकि दिन और रात के तापमान मे बढ़ोतरी होगी। मंगलवार से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़कर रविवार को 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। अगले सप्ताह सोमवार को इस साल का सबसे गरम दिन होगा। दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गर्मी में पेयजल को तरसे लोग
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में रविवार सुबह से ही विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, गर्मी में परेशान रहे लोग पेयजल के लिए भी तरस गए। करीब 29 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंपों पर पीने के पानी के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक लंबी लाइनें लगी रही। उधर, नगर पंचायत की तरफ से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई कि आम नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। तेज गर्मी से परेशान नागरिक घरों से निकलकर पूरी रात सड़कों पर रहे। कस्बे के नागरिक पूरणचंद सैनी गढ़ी मोहल्ला, लाला ब्रजमोहन आर्य नगर, असलम चौधरी मोहल़ला अमानत अली और जनेश्वर सैनी रामनगर ने बताया कि बिजली न आने से गर्मी और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ काली चरण ने बताया कि जलालाबाद बिजलीघर पर लगी पावर मशीन लोड नहीं उठा पा रही थी, मशीन खराब होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसको ठीक करने के लिए विभाग के इंजीनियर लगे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed