फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   35 स्थानों पर बैरियर लगाकर बनाई व्यवस्था

35 स्थानों पर बैरियर लगाकर बनाई व्यवस्था

Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
35 स्थानों पर बैरियर लगाकर बनाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला (शामली)। हजरत मौलाना इफ्तेखार उल हसन की अंतिम यात्रा में सोमवार को हजारों लोग पहुंचे थे। लिहाजा पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। एसपी खुद सुरक्षा की कमान संभाले रहे। शव के सुपुर्द ए-खाक होने के बाद दिल्ली सहारनपुर हाईवे करीब एक घंटे बाधित रहा।

रविवार रात से ही खुद डीएम ओर एसपी रात तक कस्बे में डटे रहे। अनुमान था कि सोमवार सुबह हजारों लोग अंतिम यात्रा में पहुंचेंगे, लिहाजा रात को ही सुरक्षा और यातायात के तमाम इंतजाम कर लिए गए थे। सोमवार सुबह चार बजे से ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। दिल्ली हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जिससे वहां जाम के हालात पैदा हो गए थे। एसपी अजय कुमार कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था बनाने को पुलिस कर्मियों को निर्देशित कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था, ताकि लोगों को परेशानी न हो। केवल दुपहिया वाहन ही अंदर चलने दिए गए। पुलिस ने कस्बे में 35 स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात की व्यवस्था बनाई थी। छह प्लाटून पीएसी के साथ ही 10 एसओ, सीओ, एसडीएम भी लगे थे। खुफिया विभाग भी अपनी नजर जमाए हुए था। हजरत साहब का शव सुपुर्द ए-खाक करने के बाद भीड़ बाहर निकली तो पूरा कस्बा कुछ देर को जाम हो गया था। दिल्ली हाईवे पर भीड़ की वजह से यातायात बंद हो गया। करीब एक घंटे यहां हाईवे प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस के साथ आसपास के लोगों से भी व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed