फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

Sat, 01 Jun 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
शामली। पछुआ हवाएं चलने से पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्मी के कारण कूलर और पंखे भी कोई राहत नहीं दे सके। पूरे दिन लू चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन का तापमान पारा 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन निकलते ही पछुआ हवा चली जिससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए लोग बाजारों में छाता लेकर निकले। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को दिन पारा 44 डिग्री और रात का 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि चार पांच दिन में तापमान घटता बढ़ता रहेगा। भीषण गर्मी और लू चलने से अच्छे मानसून की संभावना है। 29 जून को मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेेश में प्रवेश कर जाएगा। 96 प्रतिशत मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गर्मी से बच्चों को बचने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वेदभानू मलिक ने बताया कि छोटे बच्चों को दिन में बाहर नहीं निकाले। उन्हें हल्का भोजन दें और तरल पेय पदार्थ अधिक मात्रा में पीने को दें।
विज्ञापन

लू से कैसे करें बचाव
पर्याप्त मात्रा में पानी तरल पदार्थ छाछ, नींबू का पानी, आम का उपयोग करें।
हल्के रंग के सूती एवं ढीली कपड़े पहने व सिर को ढके कड़ी धूूप से बचे।
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पौछे अथवा नहलाएं, चिकित्सक से संपर्क करे।
लू लगने के लक्षणों को पहचानें
कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूूस हो, चक्कर आए, तो तुरंत डाक्टर से मिले।
बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतें।
संतुलित हल्का नियमित भोजन करें, अधिक प्रोटीन वाले बासी खाद पदार्थ खाने बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed