{"_id":"5c2babb7bdec2256fc739cef","slug":"151546365879-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के लिए दो हजार पात्रों ने भरे आवेदन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के लिए दो हजार पात्रों ने भरे आवेदन फार्म
विज्ञापन

कैराना। नगरपालिका परिषद कैराना कार्यालय पर चल रहे तीन दिवसीय कैंप में शहरी क्षेत्र से लगभग दो हजार लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत अपने आवेदन फार्म जमा कराए।
पिछले तीन दिनों से नगर पालिका परिषद कैराना कार्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्र परिवारों को लाभ देने के लिए लगाए गए तीन दिवसीय कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आवेदकों की पालिका परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपने आवेदन-पत्र जमा कराने के लिए बेताब नजर आए। पालिका के योजना लिपिक रविंद्र कुमार ने बताया कि कैंप के तीनों दिन में लगभग दो हजार आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं। योजना का लाभ दिलाने के लिए आगे की प्रक्रिया की जा रही है।