फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   क्रिसमस डे पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया सेंट फ्रांसिस चर्च

क्रिसमस डे पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया सेंट फ्रांसिस चर्च

Mon, 24 Dec 2018 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया सेंट फ्रांसिस चर्च
क्रिसमस डे पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया सेंट फ्रांसिस चर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के सेंट फ्रांसिस चर्च प्रभु यीशु के अवतार दिवस क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया रहा। चर्च के बाहर माता मरियम की प्रतिमा को भी इलेक्ट्रानिक रोशनी सजाया गया। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी भी सजाई गई।
शामली में कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में शामली और आसपास के क्षेत्र से ईसाई समाज के लोग प्रार्थना करने पहुंचते हैं। क्रिसमस डे पर कई दिन से चर्च को सजाने और आकर्षक बनाने के लिए रंगीन रोशनी से सजाने में लगे हुए थे। चर्च में क्रिसमस ट्री को गुब्बारों, टॉफियों, चॉकलेट आदि से सजाया गया। क्रिसमस डे की प्रार्थना सभा के लिए सोमवार शाम से ही ईसाई समाज के लोगों का चर्च में पहुंचना शुरू हो गया। देर रात में प्रभु यीशु के जन्म से पूर्व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेपल्स में मनाया क्रिसमस-डे
शामली। मेपल्स एकेडमी में सोमवार को आयोजित समारोह में हेड ब्वाय अर्जुन चौधरी, हेड गर्ल शिवानी शर्मा, वाइस हेड ब्वाय आयुष मलिक, वाइस हेड गर्ल आकांक्षा, स्पोर्ट कैप्टन ब्वाय शावेज सैफी और स्पोर्ट कैप्टन गर्ल आंचल राठी ने संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण की। इसके बाद स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। छोटे बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस में मनमोहक नजर आए। इस अवसर पर डांसिंग, इलेक्ट्रानिक सेंटा क्लाज, क्रिसमस ट्री आदि की व्यवस्था की गई थी। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने शपथ ग्रहण करने वालों को बधाई दी। द गोल्ड स्कूल कांधला में क्रिसमस डे मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने सेंटा क्लाज के बारे में बच्चों को जानकारी दी। बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर सुंदर प्रस्तुति दी और एक दूसरे को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर काजल, शिवा, पूूजा, अर्थ और शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed