फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गन्ने का जाम न हटा, व्यापारी करेंगे शामली मिल के खिलाफ आंदोलन

गन्ने का जाम न हटा, व्यापारी करेंगे शामली मिल के खिलाफ आंदोलन

Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
गन्ने का जाम न हटा, व्यापारी करेंगे शामली मिल के खिलाफ आंदोलन
व्यापारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया
विज्ञापन

शामली। व्यापारियों ने कहा कि शहर से गन्ने का जाम की समस्या समाप्त नहीं होने पर शामली चीनी मिल के खिलाफ कारोबार बंद करके आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शामली के मिल रोड, रेलवे रोड, एमएसके रोड, हनुमान रोड के व्यापारियों ने कहा कि शामली चीनी मिल चलने से पिछले कई दिनों से शहर में जाम लगने से व्यापारियों का कारोबार चौपट होरहा है। जाम की समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी अपना कारोबार बंद करके शामली चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। व्यापारियों ने शामली चीनी मिल गेट खत्म करके शहर के बाहर गन्ना खरीद केंद्र की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने समस्या के समाधान के लिए चीनी मिल के अफसरों व डीएम से मोबाइल से वार्ता करने का प्रयास किया। चीनी मिलों के अफसरों के फोन के स्वीच आफ रहे। ।एडीएम केबी सिंह ने व्यापारियों को फोन पर आश्वस्त किया है कि एसपी शामली से मिलकर बुधवार को समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक में मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रविसंगल, सतीश चंद जैन, अतुल बंसल, प्रदीप संगल, अमित गर्ग, राजीव जैन, नवीन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed