फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिका बोर्ड बैठक में 7.90 करोड़ के प्रस्ताव पारित

पालिका बोर्ड बैठक में 7.90 करोड़ के प्रस्ताव पारित

Tue, 16 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड बैठक में 7.90 करोड़ के प्रस्ताव पारित
पालिका बोर्ड बैठक में 7.90 करोड़ के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना की बोर्ड बैठक में विकास कार्य हेतु करीब 7.90 करोड के विभिन्न 10 प्रस्तावों सर्वसम्मत्ति से पास किए गए। इसके तहत नगर में प्रकाश मार्ग, पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों की दुर्दशा को दूर किया जाएगा।

सोमवार को नगर पालिका के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में नगर के मार्गों पर पथ प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल अंकन 7,70,68,674 रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डों की पाइप लाइन रहित गलियों में लगभग 1610 मीटर 90 एमएम पीवीसी पाइप लाइन बिछाए जाने हेतु प्राक्कलन अंकन 9,96,820 रुपये, मोहल्ला आलदरम्यान इकरामपुरा वार्ड-12 में पांच एचपी मिनी नलकूप के रिबोर हेतु प्राक्कलन 254200 रुपये तथा शामली-पानीपत मार्ग पर टंकी नम्बर-4 से पानीपत की ओर स्वागत द्वार तक बने गड्ढ़ों का पेंच मरम्मत कार्य का प्राक्कलन अंकन 752410 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। मासिक नक्शा आय-व्यय मार्च 2018 से सितंबर 2018 तक मासिक नक्शों का अनुमोदन, नगर की नई आबादियों (अधिकृत वार्डों के निकट आवासित बस्तियों) को पालिका सीमांतर्गत लिए जाने हेतु सीमा विस्तार, पालिका सीमा के निकट नई बस्तियों में गृह कर, जल कर आदि पालिका कर आरोपित करने हेतु, नगर की सफाई व्यवस्था हेतु लोहे के 25 डस्टबीन नग, 230 प्लास्टिक के डस्टबीन नग, 100 हाथ ठेली लकड़ी क्रय किए जाने, मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला स्थित गौर-ए-गरीबां कब्रिस्तान के दक्षिण साइड दीवार के निकट स्थापित किए नलकूप की पत्रावली का अनुमोदन, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत कैराना नगर में विभिन्न स्थानों पर निर्माण कराए जा रहे सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों एवं व्यक्तिगत शौचालयों की पत्रावली का अनुमोदन किया गया। बैठक का संचालन प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम सुरजीत सिंह ने किया। इस दौरान सफाई लिपिक तासीम अली, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, मोहम्मद कौसर के अलावा शगुन मित्तल, विशाखा, सूरजपाल, इलियास, इंतजार, सुधीर, वहीदन, नसीमा, सकुलत, शबनम, चांद सिद्दकी, मो. आसिम, मैराब उर्फ मेहराज, मो. सलमान, इसराईल, फरहा उस्मानी, शाहिद, नौशाद, मोहसिना, सुकेब खां आदि सभासदगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था व सड़कों की दुर्दशा होगी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed