{"_id":"5b6b3d914f1c1ba43e8b5f35","slug":"151533754769-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के लिए जमा हुए 11 नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के लिए जमा हुए 11 नामांकन पत्र
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद की बेटी इकरा ने नामांकन नहीं किया
शामली।
जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के 12 रिक्त पदों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र जमा कराए गए। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 10 के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। खास बात यह है कि कैराना से सांसद तबस्सुम हसन की बेटी इकरा चौधरी के नाम से नामांकन पत्र खरीदा गया था, लेकिन अंतिम दिन तक भी नामांकन पत्र जमा नहीं कराया गया। उपचुनाव के लिए 3 से 8 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल होने थे। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 10 के लिए सात नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि मंगलवार तक चार नामांकन पत्र जमा किए गए थे।
निर्वाचन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि बुधवार को अंतिम दिन तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सकूदा पत्नी अकरम निवासी इस्सोपुर खुरगान, नसरीन पत्नी कुरेश अहमद निवासी इस्सोपुर खुरगान, रमीजा पत्नी राशिद निवासी भूरा, रकिवा पत्नी कामिल निवासी भूरा, बेबी पत्नी नफे सिंह निवासी भूरा, गुड्डी पत्नी आलीशान निवासी भूरा (दो सेट), गुलशन पत्नी इसरान निवासी गांव भूरा, मलिखा पत्नी अब्बास (दो सेट), वरिशा पत्नी इनाम, नूरजहां पत्नी मोहम्मद सलीम और परवीन पत्नी अनिस अहमद ने नामांकन दाखिल किया। इस लिहाज से जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं।
वहीं, थानाभवन ब्लॉक के बीडीसी के वार्ड संख्या-12 के लिए रविंद्र पुत्र दयाराम, प्रदीप कुमार पुत्र नाथीराम और सोमपाल पुत्र बलबीरा निवासी उमरपुर ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा कैराना ब्लॉक के पावटी कला के वार्ड-18 में बीडीसी पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन पत्र नसीमा पत्नी भूरा का जमा हुआ है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावडी के वार्ड-04 से निशा पत्नी सुरेश, रायपुर मजरा के वार्ड-12 से सलोचना पत्नी जयप्रकाश, मानकपुर वार्ड नंबर दो से रीना पत्नी संतकुमार, बंतीखेड़ा वार्ड-13 से भूपेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार वर्मा, अहमदपुर वार्ड-01 आनंद कुमार पुत्र रतिराम ने नामांकन पत्र जमा कराया है। उधर, ऊन ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए। खानपुर जाटान के वार्ड नंबर एक से राजेंद्र पुत्र सीता राम, सिंगरा वार्ड-11 राजीव पुत्र गोवर्धन, नौनागंली के वार्ड-12 से इंद्रपाल पुत्र नैन सिंह, वार्ड- 13 से सुभाष पुत्र नैन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद 10 अगस्त को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है, जबकि तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 अगस्त को मतदान होगा और 20 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने भी किया नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा की तरफ से समर्थित प्रत्याशी गुड्डी पत्नी अलीशान निवासी गांव भूरा बुधवार दोपहर नामांकन पत्र जमा करने पहुंची। इस दौरान भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, अहसान भूरा, मुंशाद प्रधान, अकरम प्रधान, दाउद प्रधान और कृष्ण मित्तल आदि मौजूद रहे।