फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एडी हैल्थ ने किया कांवड़ यात्रा के तहत शामली का दौरा

एडी हैल्थ ने किया कांवड़ यात्रा के तहत शामली का दौरा

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एडी हैल्थ ने किया कांवड़ यात्रा के तहत शामली का दौरा
शामली। सहायक स्वास्थ्य निदेशक अशोक दुआ ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शामली में निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और डाक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। शहर में भोलों का आगमन भी होने लगा है। पुलिस-प्रशसान और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां लगभग पूर्ण है। इसी कड़ी में एडी हेल्थ रविवार की दोपहर शामल में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ मार्ग पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य कैंप प्वाइंटों को देखा। उसके बाद वह सीएचसी शामली पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के तहत दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। कांवड़ वार्ड देखा। उसके बाद उन्होंने दवाइयों की जानकारी हासिल की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिलें। यदि कोई डॉक्टर या फिर स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed