{"_id":"5aa95d1b4f1c1bb2758b563c","slug":"151521048859-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य के लिए एकता समाज समिति करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य के लिए एकता समाज समिति करेगी आंदोलन
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एकता समाज समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि एकता समाज समिति सभी धर्मों, जातियों में सद्भावना, आपसी प्रेम को बढ़ाने का काम कर रही है। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है, जिस कारण किसान परेशान हैं। जल्दी ही गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या को हल कराने लिए आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के विस्तार के लिए रणदीप मलिक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, मदनपाल सिंह को प्रदेश महासचिव, हाफिज मोहम्मद कौसर को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, पाल सिंह को सहारनपुर मंडल प्रभारी, सतेंद्र तरार को शामली जिलाध्यक्ष, ताज मोहम्मद को जिला प्रवक्ता और प्रदीप मलिक को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विजय कौशिक, अंजीव चौधरी, विजय कुमार, साजिद मिर्जा, शगुन शर्मा, उमरदीप, हाजी मतलूब हसन, डाक्टर हाकम, कय्यूम खान, मोहम्मद हासिम, सुभाष सिंह, मोनू मित्तल और विनोद पांचाल आदि मौजूद रहे।
केरोसिन का वितरण न करने का आरोप
शामली। गांव खंदरावली के लोगों ने राशन डीलर पर आठ माह से केरोसिन के वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार को खंदरावली गांव के जावेद, शहनाज, प्रवीण, सानो, अन्नो, समीना, शाजिदा, मुनव्वरी, अनीसा, जुल्फान व असजद आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि राशन डीलर आठ माह से मिट्टी का तेल नहीं बांट रहा है। यदि ग्रामीण विरोध करते हैं तो अभद्र व्यवहार किया जाता है।
शौचालय बनवाने की मांग
शामली। सहारनपुर रोड स्थित गांव सिक्का के लोगों ने अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को शिकायत देकर कहा कि सिक्का गांव के मेन बस स्टैंड पर दो शौचालय बने हुए थे। सड़क विस्तार के समय शौचालय को ध्वस्त कर दिया गया था। 28 दिसंबर को गांव के लोगों ने बस अड्ड़े पर शौचालय बनवाने की मांग की थी। जिस पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा विरोध कर दिया गया था। उनकी मांग है कि शौचालय का निर्माण कराया जाए।