फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेरठ- करनाल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांरित

मेरठ- करनाल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांरित

Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेरठ- करनाल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांरित
शामली।
विज्ञापन

मेरठ- करनाल फोरलेन हाईवे की देखरेख अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सहारनपुर इकाई करेगी। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से इसे एनएचएआई को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसकी मरम्मत और अन्य निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अब एनएचएआई की होगी।
दो साल पूर्व बनकर तैयार हुए करीब 85 किलोमीटर लंबाई वाले मेरठ-करनाल मार्ग को शासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को संस्तुति कर दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करके हाईवे नंबर 709ए आवंटित किया था। साथ ही इसको राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण सहारनपुर इकाई को हस्तांतरित करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए थे। इसके चलते लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड शामली ने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब मार्ग की मरम्मत व निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहारनपुर इकाई की होगी। गौरतलब है कि मेरठ करनाल हाईवे पर शामली में पूर्वी यमुना नहर का पुल, काबड़ौत में कृष्णा नदी पुल का चौड़ीकरण होना है, जिसे अब एनएचएआई की करेगी।
विज्ञापन

66 लाख में होगी कादरगढ़-भैसानी मार्ग की मरम्मत
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से तीन किलोमीटर लंबाई वाले कादरगढ़-भैैैंसानी मार्ग की मरम्मत के लिए शासन ने 66 लाख 17 हजार रुपये धनराशि की स्वीकृति दे दी है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ही इस मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करके कार्य प्रारंभकराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed