{"_id":"59ad9f6d4f1c1b1c278b5160","slug":"151504550765-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियां
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी महासम्मेलन के लिए रणनीति बनाई
शामली।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 10 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले महासम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई।
महासम्मेलन की तैयारियों के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग 28 जनपदों का दौरा करके शामली लौटे। सोमवार को सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एकजुटता से ही उत्पीड़न का खात्मा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में होने वाले महासम्मेलन में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, कंवरबीर कांबोज, रवि संगल, सुभाष धीमान, आशु पुरी, मनोज मित्तल, राजीव जैन, पवन गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा और अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।