{"_id":"591b45b94f1c1bd520f2278e","slug":"15-out-of-142-complaints-disposed-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"142 शिकायतों में से 15 का निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
142 शिकायतों में से 15 का निस्तारण
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tahsil day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/ऊन। तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों के समक्ष 142 शिकायतें पहुंची, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जनसूचना अधिकार के तहत सूचना देने में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। यदि लापरवाही बरती और जुर्माना लगा, तो जुर्माने की रकम संबंधित अधिकारी के वेतन खाते से काटी जाएगी।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर 15 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में आई शिकायतों को समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के 49 विभागों के जनसूचना अधिकार के तहत 52 मामले जनसूचना आयोग में लंबित है।
जिले के विभागों के अफसर जनसूचना देने से गंभीरता बरतें। यदि किसी मामले में सूचना नहीं देने पर आयोग ने जुर्माना किया, तो जुर्माने के 25 हजार रुपये की धनराशि अफसरों के वेतन खाते से काटकर आयोग को भेजी जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिदिन अपने कार्यालय में नौ बजे से 11 बजे तक बैठकर जनसमस्याएं सुनकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। कार्यालय में समय पर न आने वाले एवं अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, तहसील दिवस में कैंडी गांव निवासी कालूराम, रामपाल सिह, बबलू, बिंदर,राजेंद्र और बाबूराम ने शिकायत पत्र देकर गांव की ही एक व्यक्ति पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ऊन तहसील क्षेत्र के श्यामला-श्यामली गांव के श्रीपाल, पूजा,पंकज पाल, नरेंद्र आदि ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर गरीबों को राशन नहीं देता है।
थानाभवन क्षेत्र के ग्राम गोगवान जलालपुर निवासी प्रेमो ने शिकायत की है कि गांव के लोगों ने उसके पति की जमीन को धोखे से इकरारनामा करके जबरदस्ती अवैध कब्जा कर लिया है। खेड़ा गदई निवासी यशपाल ने शिकायत करके आरोप लगाया कि अपनी पुत्री और दामाद सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसकी भूमि का बैनामा करा लिया है।
आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। शामली तहसील दिवस में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। इस दौरान सीडीओ यशु रुस्तगी, सीएमओ डॉक्टर विनीता अग्निहोत्री , एसडीएम एमपी सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, कैराना तहसील में एडीएम भरतजी पांडेय की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया।
वहां एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी, एएसपी अनिल कुमार झा समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, ऊन तहसील में तहसील दिवस के दौरान एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गई। कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से एक भी शिकायत का मौके पर
निस्तारण नहीं हो सका।