{"_id":"5c02d36bbdec2241ac3bc874","slug":"141543689067-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में सुभाष सदन को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी खेल प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर बॉयज और गर्ल्स को मिलाकर कुल 241 अंकों के साथ कॉक ट्राफी रमन सदन को दी।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉक्टर एके गोयल ने शुभारंभ किया। उन्होंने टार्च जलाकर हेड बॉय कार्तिक गर्ल व हेड गर्ल सिल्विया खान को दी। फिर मार्च पास्ट हुआ, जिसमें निर्णायक मंडल में मानस संगल तथा आयुष बंसल शामिल रहे। प्रधानाचार्य तनुज कपिल ने सभी को बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से सीनियर बालकों की 100, 200 तथा 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कनिष्क प्राप्त किया। जबकि सीनियर बालिकाओं की रेस में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिकाओं की 200 मीटर रेस में प्रभनूर ने प्रथम जूनियर बालक रेस में 200 मीटर में मुजम्मिल ने प्रथम तथा बालिकाओं में नरगिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रिले रेस में जूनियर बालकों में अशोका सदन के गुरलाल, शौर्य, एकलव्य और विशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बॉयज में वीरेंद्र, कनिष्क, जुबेर और शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में बालकों में नीशू तथा बालिकाओं में प्रभनूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद धीमी साइकिल चलाने की प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सीनियर बालकों में विनय ने तथा जूनियर बालकों में मुजम्मिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सुभाष सदन को प्रथम स्थान, अशोक सदन को द्वितीय और संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रमन और टेगोर को दिया। सभी खेल प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर बॉयज व गर्ल्स को मिलाकर कुल 241 अंकों के साथ कॉक ट्राफी रमन सदन ने जीती।