फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारिश बनी आफत, कई मकानों की गिरी दीवार, तो टपकने की लगी कोतवाली की छत

बारिश बनी आफत, कई मकानों की गिरी दीवार, तो टपकने की लगी कोतवाली की छत

Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश बनी आफत, कई मकानों की गिरी दीवार, तो टपकने की लगी कोतवाली की छत
बारिश में कई मकानों की दीवार गिरी
विज्ञापन

कैराना। पिछले कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। बारिश तहसील के पुराने भवन में गारद के गेट के ऊपर लगा बीम टूटकर गिर पड़ा। इसके अलावा गांव नंगला राई में ग्रामीणों के मकानों की दीवार गिर गई।
शनिवार की रात तहसील के पुराने भवन में स्थित गारद के गेट के ऊपर लगाया गया लिंटर का बीम टूटकर नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर गारद में मौजूद रक्षकों ने बीम नीचे पड़ा हुआ देखा। इसके बाद रक्षकों को गारद में अनहोनी का खतरा सता रहा है। उधर, ग्राम नंगलाराई मजरा खेड़ा में रात के समय मेहरदीन के मकान की बाउंड्री की कच्ची दीवार बारिश में पड़ोसी के मकान में गिर गई। दीवार के पास में ही पड़ोसी इरशाद का परिवार सोया हुआ था, जो बाल-बाल बच गया। इसके अलावा नसीम के मकान के बाहरी दीवार गिर गई, जिसमें गली से गुजर रहे ग्रामीण बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

कोतवाली की छत से टपक रहा पानी
कोतवाली कैराना का जर्जर कार्यालय और बरामदा भी बारिश के कारण टपक रहा है, जिस कारण पुलिसकर्मियों को इधर-उधर बैठकर अपना कार्य पूर्ण करना पड़ रहा है। बारिश के कारण माल खराब होने का खतरा सता रहा है। हालांकि मालखाने में पानी टपकने की बात से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed