{"_id":"5af9d9d84f1c1bd7408b557a","slug":"141526323672-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल मिनी बाइपास का 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल मिनी बाइपास का 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सिलावर में अंडरपास
शामली। जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव से लेकर दिल्ली यमुनोत्री को जोड़ने वाले 3.5 किमी और सात मीटर चौड़ाई वाले बाईपास का 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने भैंसवाल गांव से लेकर सिलावर गांव के रेलवे क्रासिग तक एक कोट रोड़ी तारकोल डालकर तैयार कर दिया है। उधर, पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सिलावर में अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
सपा सरकार में योजना आयोग के सदस्य डाक्टर सुधीर पंवार के प्रयास से विधानसभा चुनाव से पूर्व जिला मुख्यालय के भैैंसवाल गांव से लेकर दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन को जोड़ने का मिनी बाईपास का खाका तैयार किया गया। शासन से भैंसवाल बाईपास के लिए प्रथम किश्त लोकनिर्माण विभाग को मिली। मिनी बाईपास के लिए 26 किसानों का बैनामा कराकर चिह्नीकरण कार्य किया गया था। लोकनिर्माण विभाग ने शासन से चार दूसरी किश्त मांग की। सरकार बदलने के कारण भैंसवाल बाईपास के लिए थानाभवन के भाजपा विधायक व प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुुुरेश राणा की पैरवी के चलते साढ़े चार करोड़ की दूसरी किश्त लोक निर्माण विभाग को जारी की गई। लोक निर्माण विभाग दूसरी किश्त की धनराशि में सिलावर गांव के बाईपास के लिए दस किसानों की भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाई की गई। सात मीटर भैसवाल मिनी बाईपास को मिट्टी डालकर समतल करके रोड़ी व पत्थर डालकर एक कोट तारकोल डालकर तैयार कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल का कहना है कि भैंसवाल गांव से लेकर सिलावर रेलवे क्रासिंग तक 1600 मीटर तक एक कोट तारकोल डालकर काला कर दिया गया है। दूसरा कोट डालकर काला करना शेष है। 3400 मीटर भैंसवाल मिनी बाईपास में 1800 मीटर का भूमि अधिग्रहण के तहत सिलावर गांव के दस बैनामों की प्रक्रिया पूूरी होगई है। सिलावर गांव के दस व बनत कस्बे के दो बैनामे अवशेष हैं। शासन से सात करोड़ 81 लाख रुपये की दो किश्तों की धनराशि लोक निर्माण विभाग को प्राप्त होगई है। सिलावर गांव में रेलवे क्रासिग पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। अंडरपास निर्माण के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई है। उन्होंने बताया कि शासन से आई दूसरी किश्त की धनराशि से सिलावर- बनत गांव के किसानो की भूमि का बैनामा कराने के बाद मिनी बाइपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। शासन से अंडर पास की धनरशि स्वीकृत होने के बाद मिनी बाइपास का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।