{"_id":"5a6e1ab74f1c1b86268b6e50","slug":"141517165239-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली के निशानेबाजों ने बड़ौत में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली के निशानेबाजों ने बड़ौत में जीते पदक
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटरों ने अचूक निशाना साधा
शामली।
बड़ौत में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शामली के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शामली पहुंचने पर सभी का स्वागत कर बधाई दी गई।
बड़ौत में डॉक्टर कलाम आर्यन एयरगन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शामली से यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए सटीक निशाने लगाकर पदक जीते। रायफल कैटेगरी में अमित कुमार ने गोल्ड मेडल और अंकुर मान ने एयर पिस्टल में ब्रांज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रविवार को शामली पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों और कोच गौरव मलिक का जोरदार स्वागत कर बधाई दी गई। इस दौरान रण कुमार, कुलदीप, संदीप, अजय मलिक, विवेक, रजनीश, विजेंद्र, अंकित मलिक व अंश आदि मौजूद रहे।