फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक पर बैठ एसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

बाइक पर बैठ एसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर बैठ एसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण
कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था परखी
विज्ञापन

शामली/कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसपी ने सिविल ड्रेस में कांवड़ मार्ग पर बाइक से दौरा किया। उधर, दोपहर बाद डीएम-एसपी ने बुटराड़ा से लेकर कैराना यमुना पुल तक निरीक्षण किया।
मंगलवार की सुबह एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण करने के लिए तड़के करीब पांच बजे बाइक से निकले। इस दौरान एसपी ने जगह-जगह रुक कर कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की। इसके बाद एसपी ने कैराना के प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

दोपहर बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही यमुना पुल पर पहुंचकर कांवड़ मेले की सुरक्षा जांची। इस दौरान एसपी ने यमुना पर तैनात गोताखोरों को 24 घंटे सतर्क रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक-कांवड़ आनी हुई शुरू
कैराना। शिवरात्रि नजदीक आने के साथ ही भोलों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड़ कधों पर लेकर भोलों को पैदल सैलाब हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की ओर बढ़ रहा हैं। वही मंगलवार को डाक कांवड़ भी आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed