फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चार माह बाद अपने परिजनों से मिलाया

चार माह बाद अपने परिजनों से मिलाया

Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चार  माह बाद अपने परिजनों से मिलाया
अपना घर आश्रम ने चार माह बाद अपने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन

शामली। अपना घर आश्रम ने एक प्रभु को चार माह बाद अपने परिजनों से मिलाया है। प्रभु बिहार में अपनी नानी के यहां जाने के लिए निकला था।
नौ दिसंबर को गांव गढ़ीपुख्ता से नंदकिशोर ने एक लावारिस असहाय व्यक्ति को अपना घर आश्रम शामली में प्रवेश दिया था। शुरुआती दौर में असहाय प्रभु अपने बारे में कुछ नहीं जानकारी दी, बाद में अपना नाम सुंदर बताया। आश्रम में जब आए थे उस समय इनके पैर की हड्डी टूटी हुई थी। 25 दिन पहले अपने घर जाने की इच्छा प्रकट की, तो आश्रम कार्यालय द्वारा पता पूछने पर अपना नाम सुरेंद्र पासवान व अपने घर का बिहार होने की जानकारी दी। घर में पत्र भेजा गया। 14 फरवरी को सुरेंद्र पासवान के भतीजे इनको लेने अपना घर आश्रम आए। उन्होंने बताया कि यह पिछले चार माह पूर्व घर से नानी के यहां जाने के लिए निकले थे और रास्ता भटक गए। फिर इनके भतीजे बेचित पासवान ने आश्रम की कार्यालय की कार्रवाई पूर्ण की ओर अपने चाचा को अपने साथ बिहार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed