फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पल्स पोलियों और विभिन्न टीकों के प्रति किया जागरुक

पल्स पोलियों और विभिन्न टीकों के प्रति किया जागरुक

Thu, 27 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियों और विभिन्न टीकों के प्रति किया जागरुक
शामली। कोर पीसीआई जन कल्याण समिति और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद स्तरीय प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक में विभिन्न बीमारियों और बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित एक रेस्तरा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। जिसमें डीएमसी शामली विनोद कुमार शर्मा द्वारा पोलियो केस के बारे में जानकारी दी गई। सफाकत अली ने बताया कि भारत में 2011 से कोई भी पोलियो का केस नहीं है। जिस तरह पोलियो से मुक्त भारत को करने में अपने सहयोग दिया है। इसी तरह नौ जानलेवा बीमारियों से बचाने में भी आपका सहयोग चाहिए। शमीम अहमद डीएमसी मुजफ्फरनगर ने कहा कि अब तीन नई वैक्सीन शुरू की जा रही है। जो बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाएगी। उन्होंने बीमारियों को विस्तार से बताया कि पीलिया, टीबी, काली खासी, गलागोटू, टेटनस, निमोनिया ,दस्त ,खसरा, दिमागी बुखार आदि से बचाव के लिए दी जाएगी। समय पर टीकाकरण कराने से गर्भवती महिलाएं और बच्चों को बीमारी से बचाया जा सकता है। टीकाकरण से संबंधित वीडियो भी दिखाई गई। डॉक्टर सुशील कुमार उप मुख्य चिकित्साधिकारी शामली द्वारा सभी प्रभावशाली व्यक्तियों से रोटा वायरस, एमआर कैंपियन में सहयोग करने को अपील की गई।

डॉक्टर आरके सागर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा रोटा वायरस और एमआर के बारे में विस्तार से बताया गया। सुधीर कुमार शर्मा जन कल्याण समिति के डायरेक्टर ने आठ लोगों की सराहना की। बैठक में भड़ी, भरतपुर, चौसाना, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, मंसूरा ,ऊन ब्लाक व बुटराडा ,बनत ,खेड़ीकरमू, कलंदरशाह ,पंसारियान ,शामली ब्लाक से सभी प्रभावशाली व्यक्तियों को बुलाया गया। बैठक में बीएमसी मोहम्मद नईम, रियासत अली, सुधीर शर्मा, मुरलीधर, सलीम वार्ड मेंबर झिंझाना, सफाकत अली वार्ड मेंबर चौसाना, डॉक्टर सुल्तान गढ़ीपुख्ता, प्रवीण कुमार राशन डीलर बनत, जिंदा हसन राशन डीलर बुटराड़ा व गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed