{"_id":"5b27fd204f1c1b64068b6e65","slug":"131529347360-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरोर्जला एकादशी पर होगा ठंडे शरबत का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरोर्जला एकादशी पर होगा ठंडे शरबत का वितरण
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्जला एकादशी पर होगा शरबत वितरित
शामली।
अग्रवाल समाज महासभा (रजिस्टर्ड) शामली की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। 23 जून को निर्जला एकादशी पर शरबत का वितरण कराने, जून के अंतिम सप्ताह में युवाओं को अग्रोहा धाम ले जाने और फिर युवक-युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय भी लिया गया।
सोमवार को शामली में विवेक विहार स्थित बाल शिक्षा केंद्र जूनियर हाईस्कूल में अग्रवाल समाज महासभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मेहरचंद सिंघल तथा संचालन जिलाध्यक्ष कमल बंसल ने किया। बैठक में सचिन मित्तल को युवा जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिया गया। इस दौरान निर्णय हुआ कि निर्जला एकादशी पर अग्रवाल समाज महासभा की ओर से कैराना बस स्टैंड के पास मीठे शरबत का वितरण किया जाएगा। वहीं, नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष सचिन मित्तल को युवा कार्यकारिणी का गठन करने के लिए भी कहा गया। राष्ट्रीय महासचिव मेहरचंद सिंघल ने कहा कि आने वाले समय में संस्था द्वारा परिचय सम्मेलन रखा जाएगा, जिसमें समाज के युवक युवती परिवार सहित पहुंचेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रमन बंसल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, युवा जिलाध्यक्ष सचिन मित्तल, शिवम गर्ग युवा जिला महासचिव, आशीष गोयल, सुशील अग्रवाल, मनोज बंसल, अमित बंसल, आशीष गोयल, मुकेश गर्ग, राहुल संगल आदि उपस्थित रहे।