फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीएससी और एमकॉम के छात्र भी देने पहुंचे पुलिस भर्ती परीक्षा

बीएससी और एमकॉम के छात्र भी देने पहुंचे पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीएससी और एमकॉम के छात्र भी देने पहुंचे पुलिस भर्ती परीक्षा
बीएससी और एमकॉम के छात्र भी देने पहुंचे पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

शामली।
पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में भी मास्टर डिग्री करने वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंच रहे हैं, जबकि इसके लिए योग्यता केवल इंटरमीडिएट है।
सोमवार को यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने पहुुंचे कुछ अभ्यर्थियों से उनकी योग्यता के बारे में पूछा तो वह मास्टर डिग्री के साथ ही टेक्निकल पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी भी मिले। परीक्षा देने पहुंचे बिजनौर के पठानपुर निवासी गौरव ने बताया कि वर्ष 2014 में एमकॉम पास की है। एकाउंट के क्षेत्र में नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस भर्ती का फार्म भरा है। वह एसएसी की तैयारी कर रहा है। सहबाज ने बताया कि वह बीए पास है। बिजेंद्र ने भी बीकॉम पास की है। वहीं, धामपुर के रोहित कुमार ने भी एमकॉम किया है। गांव बुदराकला निवासी प्रीति ने बताया कि बीएससी पास की है। पहले वह शिक्षिका बनना चाहती थी। घर का खर्च देखते हुए उसने बीएड न कर पुलिस भर्ती का फार्म भर उसकी कोचिंग की है। उसने बताया कि जब वह पुलिस में भर्ती हो जाएगी और अपने पैसे से बीएड की अपने शिक्षक बनने का शौक पूरा करेगी। सुभाष ने आईटीआई और बीएससी पास की है। कहीं नौकरी न लगने पर पुलिस भर्ती का फार्म भरा था, जबकि रितेंद्र बीकॉम पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed