फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दूसरे दिन योग शिविर में पेट का मोटापा दूर करने के गुर सिखाए

दूसरे दिन योग शिविर में पेट का मोटापा दूर करने के गुर सिखाए

Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन   योग शिविर में  पेट का मोटापा दूर करने के गुर सिखाए
योग शिविर में मोटापा दूूर करने के गुर सिखाए
विज्ञापन

शामली। भारतीय योग संस्थान की जिला शाखा की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य बाबूराम ने पेट का मोटापा घटाने के लिए पादोत्तान आसन साधकों को कराया। प्रतिदिन साधकों को योग करने के लिए प्रेरित किया।

रविवार को सुबह पांच बजे वीवी इंटर कॉलेज में भारतीय योग संस्थान की जिला शाखा की ओर पांच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन मुुख्य अतिथि इस कॉलेज के प्रबंधक मधुर संगल व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने उपस्थित साधकों को योग करने के लिए प्रेरित किया। योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन खतौली से आए योगाचार्य बाबूूराम ने पेट का मोटापा घटाने के लिए पादोत्तान आसन कराया। उन्होंने निरोग बने रहने के लिए योग के गुर सिखाए। केंद्र प्रमुख चरण सिंह ने हंसी से सभी को लोटपोट कर दिया। इस मौके पर कुलश्रेष्ठ सैनी ने नवासन कराकर साधकों को अतिरिक्त चर्बी समाप्त करने की जानकारी दी। शिविर में साधकों को शुद्धि क्रियाएं, कुंजल क्रिया, जलनेती कराकर शरीर की आंतरिक शुद्धि की जानकारी दी। योग प्रशिक्षण शिविर में अशोक कुमार कोरियर, सुनीत गुप्ता, उमेश खुरगान, मनोज अग्रवाल, रामकुमार, कृष्णपाल सिंह, सुषमा, मंजू, चरणलाल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर संस्थान के प्रांतीय महामंत्री रविंद्र चौहान ने पवनमुक्त आसन, प्राणायाम, योग का साधकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed