फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तेजी से चल रही मतदान की तैयारियां

तेजी से चल रही मतदान की तैयारियां

Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेजी से चल रही मतदान की तैयारियां
मतदान की तैयारियां जोरशोर से शुरू
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 28 मई को होने वाले मतदान और मतगणना स्थल की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम तैयार हो गए हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने नवीन मंडी स्थल पहुंचकर स्ट्रांग रूम में तैयारियों का जायजा लिया।
मंगलवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पहुंचे, जहां मतदान के बाद ईवीएम और वीवी पैट रखवाने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मंडी सचिव विश्वेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी की 43 दुकानों का प्रयोग चुनाव प्रक्रिया के लिए किया जा रहा है। उनमें से 19 दुकानों को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जबकि अन्य दुकानों में फोर्स के ठहराव, कंट्रोल रूम, अधिकारियों का कक्ष, फायर ब्रिगेड, मीडिया सेंटर और अन्य व्यवस्था बनाई गई हैं। वहीं, जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल के रूप में इस्तेमाल होने वाले चबूतरों की व्यवस्था भी देखी। चबूतरों से स्ट्रांग रूम तक आवागमन का रास्ता ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उधर, माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बरातघर में मतदान केंद्रों पर लगने वाले संकेतक बोर्ड, मतदान कर्मियों को दी जाने वाली मतदान सामग्री की पैकिंग भी प्रारंभ करा दी गई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने वहां पहुंचकर भी व्यवस्था का जायजा लिया। मतदानकर्मियों को दी जाने वाली सामग्री की पैकिंग में पूरी गंभीरता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को रवाना होने से पहले जब सामग्री दी जाए, तो उसमें पेपर, स्टांप पैड, लिफाफे, पेपर सील सहित सभी सामग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई को आ सकते हैं उपचुनाव आयुक्त
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में समीक्षा करने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त पांच दिन बाद शामली पहुंच सकते हैं। जिला प्रशासन को इस संबंध में संकेत मिल गया है। हालांकि अभी तारीख स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन संभावना है कि वह 21 मई को शामली पहुंचकर चुनाव तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed