{"_id":"5afb26654f1c1bd1408b58cd","slug":"131526408805-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी और शामली कोतवाली में प्रेक्षक की चुनाव तैयारी की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी और शामली कोतवाली में प्रेक्षक की चुनाव तैयारी की समीक्षा
Updated Tue, 15 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षक ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की
शामली।
चुनाव प्रेक्षक गौरव राजपूत शहर कोतवाली और बाबरी थाने में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर उन्होंने उनको चुनावी व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंगलवार को प्रेक्षक सबसे पहले बाबरी थाने में पहुंचे। उन्होंने वहां एसओ बाबरी पंकज गौतम से चुनाव की तैयारियों के संबंध में बात की। उन्होंने थाना क्षेत्र में गुंडों, एचएस, चुनाव को प्रभावित करने वालों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक शरारती तत्वों को चयनित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद चुनाव प्रेक्षक दोपहर करीब तीन बजे शामली कोतवाली में पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द शस्त्र जमा कराएं। इसके अलावा वारंटियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके यहां मुनादी कराई जाए। पिछले दो सालों में एनसीआर रजिस्टर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। चुनाव संबंधित मामलों की पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए। चुनाव प्रेक्षक गौरव राजपूत ने बताया कि प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये कटिबद्ध है। इसके चलते तैयारियां जोरों से की जा रही है। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर जेएस कालरा, इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह यादव, एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई अनोखा सिंह आादि मौजूद रहे।