फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गन्ने से लदे ट्राले पलटे, बाल-बाल बचे राहगीर

गन्ने से लदे ट्राले पलटे, बाल-बाल बचे राहगीर

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से लदे ट्राले पलटे, बाल-बाल बचे राहगीर
कैराना।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे शामली रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के निकट एक ट्रैक्टर के पीछे जुडे़ गन्ने से लदे दो ओवर लोड ट्राले चल रहे थे। इसी बीच अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सहित दोनों ट्राले सड़क किनारे पलट गए। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत तो यह रही कि जिस स्थान पर गन्ने के ट्राले पलटे हैं, वहां पर रात के समय मेला देखने के लिए आने-जाने वाले लोग गुजरते रहते हैं। उस समय वहां मौजूद बच्चों तथा लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी बचाई। वहीं, सड़क किनारे हुए इस हादसे के बाद से राहगीरों को यहां से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चालक के खिलाफ तहरीर
कैराना। शुक्रवार शाम इस्सोपुर टील रोड पर तीतरवाड़ा निवासी अनुज की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के साथ ही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। वही रविवार को मृतक के परिजनों ने पिकअप चालक के विरुद्घ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed