{"_id":"596fae4a4f1c1b1b118b471f","slug":"131500491338-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने मारी कांवड़ियें को टक्कर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने मारी कांवड़ियें को टक्कर, हंगामा
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना।
कैराना मार्ग पर कंडेला अड्डे के पास गंगाजल लेकर बाइक से लौट रहे कांवड़िये की किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़िया घायल हो गया इस घटना से कांवड़ियों में नाराजगी फैल गई। हादसे के विरोध में कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ कैराना ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। उधर, कैराना में तितरवाड़ा चुंगी पर भोले को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया।
डाक कांवड़ की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को राकेश पुत्र राधेश्याम निवासी सफीदो (हरियाणा) अपने साथियों सहित हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। कैराना मार्ग पर कंडेला स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद राकेश के साथी कांवड़ियों ने हंगामा प्रदर्शन कर कैराना मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। इसी दौरान सूचना मिलने पर सीओ कैराना गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद घायल कांवड़िया राकेश को उपचार दिलाने के बाद साथियों सहित रवाना कर दिया।
उधर, बुधवार शाम पानीपत निवासी भोला मनोज बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था। तीतरवाड़ा चुंगी के पास अचानक तीतरवाड़ा रोड से आए ई रिक्शा चालक ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मनोज घायल हो गया। कांवड़ मार्ग पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने मनोज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से सिर में गंभीर चोट के चलते उसे पानीपत रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में ई रिक्शा चालक शहजाद भी घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।