{"_id":"5c6d9983bdec22738563efeb","slug":"121550686595-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवानों की आत्मा की शांति के हवन यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवानों की आत्मा की शांति के हवन यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
कांधला। पुलवामा में हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीणों ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के हवन यज्ञ किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ की।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए गांव डुंडूखे़डा के ग्राम प्रधान के पति राजपाल सिंह के आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के बाद शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नरेंद्र चौहान, कृष्णपाल, राजबीर, शुभम सहित आदि मौजूद रहे। गांव इस्सोपुरटील में ग्राम प्रधान श्रवण कुमार और गांव गंगेरू में ग्राम प्रधान के पति संजीव चौधरी के आवास पर भी शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान पंकज चौहान, नीरज चौहान, सतीश कुमार, मास्टर राजेश कुमार सहित आदि मौजूद रहे। गांव गंगेरू की फिरदौस, मस्जिद में हाफिज खालिद, ब़डे़ मदरसे में कारी सनाउल्ला, तेलियों वाले मदरसे में मुफ्ती अब्दुल कादिर ने कुरान शरीफ की तिलावत कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इंतजार ठेकेदार, इसराईल मंसूरी, रियासत, फिरोज खान, बाबर पहलवान सहित आदि मौजूद रहे।