फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए उमड़े हजारों लोग

पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए उमड़े हजारों लोग

Sun, 17 Feb 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए उमड़े हजारों लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान अमित और प्रदीप को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं ने शोक सभा आयोजित करके अमर शहीदों श्रद्धांजलि दी।
शनिवार को श्री मंदिर हनुमान धाम पर मंदिर समिति की ओर से हुई शोकसभा में शहीद जवान अमित कुमार और प्रदीप को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहर के नगर व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर रोष प्रकट किया। मौके पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेशचंद बंसल, संजीव संगल, मनोज गोयल, सचिन जिंदल, संजय, फैजल अहमद, संजय नेहरू, विपिन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, ताहिर, सुशील, नीरज गर्ग मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष शिवचरण संगल के प्रतिष्ठान में आयोजित शोक सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में शोकसभा हुई। मौके पर प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन, पंकज गर्ग, शशि चौहान, रीना गौतम, उमेश शर्मा, राकेश, अंकित गर्ग और छात्र-छात्राओं ने जवानों की शहादत को नमन किया। खंद्रावली गांव में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से सीआरपी जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

पूर्व नायक ईश्वर पाल चौहान, प्रवीण लाला, डॉक्टर विश्वास चौहान, डॉक्टर रमेश, विजेंद्र सिंह, सोमपाल, सुुखपाल, सोमवीर, बोबी शर्मा, सुंदरपाल, शंकर चौहान, हर्ष आदि मौजूद। कैराना के पब्लिक इंटर कालेज मेेेें शिक्षक व कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर प्रधानाचार्य लालचंद वर्मा, चंद्र कुमार, ईश्वरपाल, रविंद्र, रवि, नवनीत कुमार, विजय पांडे, विकास, प्रदीप, दिनेश, अशोक, बाबूलाल, चरन सिंह, अनिल, सुशील कुमार मौजूद रहे। कांधला में द गोल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक रैली बुुढ़ाना रोड से शुरू होकर थाना कांधला पर समाप्त हुई। मौके पर कांधला थानाध्यक्ष सुनील दत्त, विद्यालय के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह मलिक, निदेशक अरविंद कुमार अर्थव, राकिब, देव व्रत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed