{"_id":"5babd516867a557f6d0b0409","slug":"121537987862-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर लुहारी में कैंसर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर लुहारी में कैंसर से युवक की मौत
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर लुहारी में कैंसर से युवक की मौत
थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव में कैंसर का प्रकोप है। बीते तीन साल के भीतर गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत कैंसर के कारण हो चुकी है। काफी लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। बुधवार को कैंसर की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में पिछले कुछ सालों से कैंसर की बीमारी ने पांव पसारे हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो गांव में कैंसर की मुख्य वजह तंबाकू व धूम्रपान है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के कारण बीमारी फैल रही है। गांव के मोहल्ला भूमिया खेड़ा निवासी जावेद (25) को पिछले दो साल से कैंसर था। परिजनों ने जावेद का काफी उपचार कराया, लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसी के चलते बुधवार को जावेद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीण धर्मपाल सैनी, विनोद कुमार, राजेश धीमान, राधेश्याम कश्यप आदि का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को गांव में फैल रही इस बीमारी के मुख्य कारणों की तलाश कर समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।