{"_id":"5b3bc0c34f1c1b67478b46d7","slug":"121530642627-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक कॉलेजों में दाखिले के लिए अब आधारकार्ड जरुरी: डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक कॉलेजों में दाखिले के लिए अब आधारकार्ड जरुरी: डीआईओएस
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक कॉलेजों में दाखिले के लिए अब आधारकार्ड जरूरी
शामली। अब माध्यमिक स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को दाखिले के समय ही आधार कार्ड के साथ ही मोबाइल नंबर भी स्कूल में दर्ज कराना होगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके बाद डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर सूचना से अवगत करा दिया है। डीआईओएस ने बताया कि कॉलेजों में पांच अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। हाईस्कूल में कंपार्टमेंट भरने वालों को 20 अगस्त तक मौका मिलेगा। वहीं, परीक्षाफल में खामियां होने वाले विद्यार्थियों को ठीक होने के बाद 20 दिन के अंदर दाखिला लेना अनिवार्य है।
बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्र-छात्राओं को आधार से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए कक्षा नौ और 11 में दाखिले के समय छात्र-छात्राओं को आवेदन के साथ ही अपने आधारकार्ड की फोटो कापी लगानी होगी। इसके अतिरिक्त अपना मोबाइल नंबर भी स्कूल में दर्ज कराना होगा। निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने जनपद के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि वह सभी अपने यहां निर्देशों का पालन कराएं। दाखिले के समय छात्र-छात्राओं से उनका आधार नंबर और मोबाइल नंबर जरूर लें। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेज दाखिले से वंचित छात्र-छात्राओं के दाखिले पांच अगस्त तक करेंगे। वहीं, हाईस्कूल में जिन फेल छात्र-छात्राओं ने कंपार्टमेंट के फार्म भरें हैं, उन्हें पास होने पर कक्षा 11 में उनका 20 अगस्त तक दाखिला कर सकते हैं। इसके साथ ही हाईस्कूल और कक्षा 11 कृषि वर्ग के जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में कुछ खामियां है तो उन सभी का दाखिला परीक्षाफल जारी होने की तिथि के बाद 20 दिन के अंदर दाखिला ले सकते हैं।
दो जगह से आवेदन नहीं कर पाएंगे विद्यार्थी
पिछले वर्षों में देखने को मिला है कि एक-एक छात्र कई- कई कॉलेजों से नकल के चक्कर में आवेदन करता था। आधार से लिंक होने के बाद एक छात्र एक ही कॉलेज से आवेदन कर पाएगा। इस प्रक्रिया के लागू होने से एक तरफ जहां नकल पर नकेल लगेगी, वहीं छात्रों के फर्जी आवेदन भी नहीं हो सकेेंगे।
विज्ञापन
-वर्जन-
शासन और विभाग से जो भी आदेश प्राप्त हो रहे हैं उन्हें कॉलेजों के प्रधानाचार्यों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक कॉलेज के प्रधानाचार्य को विभाग और शासनादेश का पालन जरूर करना होगा। पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। बिना आधार कार्ड के कोई भी प्रधानाचार्य दाखिला नहीं करेगा। : डॉक्टर अनुराधा शर्मा, डीआईओएस