{"_id":"5b27fd284f1c1b13358b76a4","slug":"121529347368-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने लिया फायरिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने लिया फायरिंग का प्रशिक्षण
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट के चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण चौथे दिन जारी रहा। जिसमें कैडेट को योग के अभ्यास के साथ एड्स की बीमारी के बारे में बताया। वहीं सभी को फायरिंग कर सटीक निशाने लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
सोमवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण में सुबह के समय सभी को योग का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी ने सभी को प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, पवन मुक्तासन आदि का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। जिसके बाद सभी कैडेट को गांव मुंडेट में फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सटीक निशाने लगाने वाले कैडेट का चुनाव किया गया। कैप्टन एनएस मान ने बताया कि फायरिंग में चयनित कैडेट को आरडीसी परेड के लिए तैयार किया जाएगा। जिसके चुनाव के लिए उन्हें इंटर ग्रुप कंपीटिशन के लिए भेजा जाएगा। जहां से वह आरडीसी परेड के लिए चयनित होंगे। इसी क्रम में कैप्टन अनस खान ने सभी कैडेट को एचआआईवी एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके लक्षण और उनसे बचाव के साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से भी अवगत कराया। जिसके बाद बैडमिंटन, कबड्डी और वॉलीबाल आदि खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह प्रतियोगिता 19, 20 व 21 जून को आयोजित होगी। वहीं मंगलवार को सुबह 8.30 पर योग दिवस के चलते जागरूकता रैली निकाली जाएगी।