फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन चरणों में होगा आयुष्मान योजना के पात्रों का सत्यापन

तीन चरणों में होगा आयुष्मान योजना के पात्रों का सत्यापन

Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तीन चरणों में होगा आयुष्मान योजना के पात्रों का सत्यापन
तीन चरणों में होगा आयुष्मान योजना के पात्रों का सत्यापन
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत की सूची का सत्यापन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की आशाओं, एएनएम और आंगनबाड़ी और अधिशासी अधिकारियों की मदद ली जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों को बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक हर साल उपचार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत सरकार ने 2011-12 में हुई जनगणना के आधार परिवारों को चुना है। इसके तहत जिले के शहरी क्षेत्रों में 22097 परिवार और ग्रामीण क्षेत्रों में 14555 परिवारों को चुना गया है, जिनकी सूची तैयार है। उन्होंने कहा कि आठ जून को शहरों और गांवों में इस सूची को खुली बैठक के माध्यम से सभी परिवारों के सामने लाया जाएगा और उसमें आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यहां जो परिवार छूट जाएंगे। उनकी सूची को एक सप्ताह तक घर-घर जाकर सत्यापित करने तथा अपडेट किया जाएगा। इसमें ब्लॉक स्तर पर आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा निकाय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका कर्मचारी मुहैया कराएं जाएंगे। सात दिन में भी नहीं सत्यापन हो पाता तो दोबारा फिर टीमें घर-घर जाकर दो सप्ताह तक अभियान चलाएंगे। इसके तहत सूची में कोई मेंबर घट गया हो या फिर बढ़ा हो उसकी जानकारी डाली जाएगी। इन दो चरणों में भी भी यदि कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो तीसरे चरण में पांच दिन में यह काम पूरा करना होगा। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर राजकुुमार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को इस कार्य को गंभीरता से करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसीएमओ डाक्टर सुशील, एसीएमओ डाक्टर सफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed